कई पार्टनर वाले समलैंगिक और उभयलैंगिक पुरुषों को CDC यह अनुमोदित करता है कि वह हर तीन से छह महीने एचआईवी और अन्य यौन रोगों की जाँच करा लें। आप कैसे यौन सम्बंध बनाते हैं और कितने लोगों के साथ बनाते हैं इसे देखते हुए आपको हर तीन माह पर जाँच करा लेनी चाहिए।
सम्पूर्ण जाँच के लिए यह सलाह दी जाती है कि आप यौन सम्बंध में प्रयोग करने वाले हर अंग की जाँच कराएं। यदि आप मुख मैथुन कर रहे हैं तो फाहे से मुख का नमूना दें। यदि आप बॉटम करते हैं या गुदा को जीभ से सहलवाते हैं तो गुदा का नमूना दें। आपके यौन अंग की जाँच मुख्यतः पेशाब से होती है।
अधिक जानकारी के लिए ग्रेटर देन एड्स से यह एक मिनट का वीडियो जांचें। (अंग्रेजी भाषा स्रोत के लिए लिंक)